#बलरामपुर में एसपी की चौपाल: गूगल मीट पर ली थानेदारों की क्लास, दिए सख्त निर्देश...
#बलरामपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सोमवार को एसपी कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, मारपीट और साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर एसपी ने मौके से ही गूगल मीट के जरिए संबंधित थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों से सीधा संवाद कर त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि मामलों की जांच समयबद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
संयुक्त पैमाइश: जमीन व चकबंदी विवादों के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर जाएगी।
साइबर फ्रॉड: शिकायतों पर 24 घंटे में साइबर सेल कार्रवाई शुरू करेगी।
महिला सुरक्षा: महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर तत्काल एफआईआर और 'मिशन शक्ति' के तहत अभियान के निर्देश।
एसपी ने मातहतों को फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत देते हुए कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा वे खुद करेंगे।
#balrampur #balrampurpolic