#बलरामपुर! एसपी ने #गैण्डास_बुजुर्ग थाने का औचक निरीक्षण किया: दिए कड़े निर्देश...
#गैड़ास_बुजुर्ग (बलरामपुर)। एसपी बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सोमवार को थाना गैड़ास बुजुर्ग का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को परखते हुए अफसरों को टाइमबाउंड और ट्रांसपेरेंट एक्शन का फरमान सुनाया।
एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, बैरक, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र और सीसीटीएनएस का बारकी से जायजा लिया। लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस संदर्भों और शिकायती पत्रों का रिव्यू करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण हो और पेंडिंग केस जल्द निपटाए जाएं।
अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए एसपी ने वांछित/वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी, संदिग्धों की सघन चेकिंग, नाइट गश्त और आगामी त्योहारों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिला अपराध की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की ताकीद की।
एसपी ने दोटूक कहा कि जनसुनवाई और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा; लापरवाही पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर सीओ उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolic