छठ महापर्व को लेकर मुजफ्फरपुर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी!
मुजफ्फरपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने वरीय अधिकारियों के साथ सिकंदरपुर सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, साहू पोखर समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं के लिए होंगी ये खास व्यवस्थाएं:
- घाटों पर शौचालय, पेयजल और चेंजिंग रूम।
- सुरक्षा के लिए डबल बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती।
- सीसीटीवी, ड्रोन, वाच टावर और कंट्रोल रूम से निगरानी।
- एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात।
- एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन की व्यवस्था।
- घाटों और संपर्क मार्गों पर बेहतर रोशनी एवं साफ-सफाई।
- भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात की विशेष व्यवस्था।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। संध्या अर्घ्य के बाद घाटों की सफाई और फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया गया है।
प्रशासन की आम लोगों से अपील:
बच्चों की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर रखें। भीड़ में बच्चों का हाथ न छोड़ें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा जांच में प्रशासन का सहयोग करें।
📞 आपातकालीन हेल्पलाइन:
- पुलिस सहायता: 112
- स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम: 0621-2100077
- जिला आपातकालीन संचालन केंद्र: 0621-2212007
- आपदा सहायता: 1070
📅 छठ महापर्व 2026
- 13 नवंबर – नहाय-खाय
- 14 नवंबर – खरना
- 15 नवंबर – संध्या अर्घ्य
- 16 नवंबर – प्रातः अर्घ्य
जिलाधिकारी का निर्देश है कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तिरहूत की आवाज, जनता की जुबानी।
#TirhutNews #Muzaffarpur #ChhathPuja2026 #BiharNews #ChhathMahaparv #MuzaffarpurNews
Bihar, India | Nov 11, 2026