रमना मैदान में 2100 छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण, जितेंद्र सिंह की पहल बनी चर्चा का विषय
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर रमना मैदान स्थित सैन्य बल के समीप बड़े पैमाने पर पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 2100 छठ व्रतियों के बीच छठ पूजा की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।