आरा रोटी बैंक ने 401 छठ कलसूप सेट का किया वितरण, 2019 से अनवरत जारी है सेवा का संकल्प
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आरा रोटी बैंक की ओर से जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच 401 कलसूप सेट एवं संपूर्ण पूजा सामग्री का वितरण किया गया। वर्ष 2019 से लगातार जारी इस सेवा अभियान के तहत संस्था प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद परिवारों तक छठ पूजा का प्रसाद एवं पूजन सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है