महापौर इंदु देवी ने बेगमपुर छठ घाट का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी लगातार विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने बेगमपुर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।