धरहरा मठिया में नवनिर्मित पक्के छठ घाट का महापौर इंदु देवी ने किया उद्घाटन, वार्ड-35 के व्रतियों को मिलेगी बड़ी राहत
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आरा नगर निगम की महापौर श्रीमती इंदु देवी ने शनिवार को वार्ड संख्या-35 स्थित धरहरा मठिया में नवनिर्मित पक्के छठ घाट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस घाट के निर्माण से स्थानीय छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अब अपने ही क्षेत्र में छठ पूजा करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।