भोजपुर-बक्सर एमएलसी सोनू राय ने परिवार के साथ तैयार किया छठ का खरना प्रसाद, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
आरा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे बिहार में भक्तिमय माहौल है। इसी बीच भोजपुर-बक्सर के विधान पार्षद (एमएलसी) सोनू राय ने अपने परिवार के साथ मिलकर छठ महापर्व के खरना का प्रसाद तैयार किया।