उज्जैन: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भस्म आरती में शामिल होकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार सुबह धर्मनगरी उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के दौरान उपमुख्यमंत्री पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने उनका विधिवत स्वागत और सम्मान किया।
#UjjainNews #RajendraShukla #Mahakaleshwar #BhasmaAarti #MPNews