उज्जैन: 3 दिसंबर से सजेगा जिला पंचायत का वार्षिक हस्तशिल्प मेला; दक्षिण भारत के शिल्पकारों की कला और संस्कृति का दिखेगा अनूठा संगम
उज्जैन में जिला पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसका आगाज आगामी 3 दिसंबर से होने की संभावना है। जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमट ने बताया कि इस बार मेले में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के शिल्पकारों ने स्टॉल लगाने में खासी दिलचस्पी दिखाई है, जिससे शहरवासियों को दक्षिण भारतीय कला का नया अनुभव मिलेगा। मेले में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था के साथ ही आमजन की मांग पर मेले की अवधि बढ़ाने पर भी समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
#UjjainNews #HandicraftFair #UjjainEvents #ArtAndCulture #MPNews