उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के लिए नए संपर्क मार्गों का निर्माण तेज; कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने वाकणकर ब्रिज, लालपुल व पंवासा एप्रोच रोड का किया निरीक्षण
आगामी सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए निर्माणाधीन संपर्क मार्गों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वाकणकर ब्रिज-दाऊदखेड़ी, एनएचएआई जंक्शन-सिकंदरी, लालपुल-चिंतामन गणेश मार्ग और पंवासा फ्लैग स्टेशन एप्रोच रोड के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने खाली और अवरोधमुक्त मार्गों पर सड़क कास्टिंग की रफ्तार बढ़ाने, साइट पर इंजीनियरों की अनिवार्य मौजूदगी सुनिश्चित करने और प्रतिदिन कार्य की समीक्षा कर तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainCollector #UjjainDevelopment #MPNews