उज्जैन: चरक अस्पताल के पीछे शासकीय डॉक्टरों की आवासीय बिल्डिंग में दिनदहाड़े चोरी, तीसरी मंजिल से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के चरक अस्पताल के पीछे स्थित शासकीय आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर रहने वाले क्लास-वन चिकित्सक डॉ. भगवानसिंह दांगी के सूने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई इस घटना के समय डॉक्टर दंपती अस्पताल में ड्यूटी पर थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने की चेन, झुमकी, चांदी की पायल-कंगन, महंगी घड़ियां और नकदी चुरा ली। 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड और सीसीटीवी होने के बावजूद हुई इस चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
#UjjainNews #UjjainCrime #TheftCase #UjjainPolice #MPNews