उज्जैन: नागझिरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान
उज्जैन की नागझिरी थाना पुलिस ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है, जब फरियादी विशाल चंदाना की घर के सामने खड़ी स्विफ्ट कार के कांच तीन युवकों ने फोड़ दिए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पंकज सुनेहरे, सुजल मिर्गोटे और आशीष कुमार की पहचान कर पंकज व सुजल को धर दबोचा, जबकि तीसरे आरोपी की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है।
#UjjainNews #UjjainPolice #NagjhiriPolice #CrimeNews #MPNews