उज्जैन: पुरानी रंजिश में स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी
उज्जैन की चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मोहन नगर, आगर रोड क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार में पत्थरों से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 13 अक्टूबर को अनमोल गुर्जर अपने साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था और पिस्टल व चाकू दिखाकर फरियादी के पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ढांचा भवन निवासी 21 वर्षीय राज सिजोतिया उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #ChimanganjPolice #MPNews