उज्जैन: दिन में यातायात प्रभावित न हो इसलिए रात में भी जारी निर्माण कार्य; निगमायुक्त ने नानाखेड़ा-शांति पैलेस मार्ग का किया रात्रिकालीन निरीक्षण
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत दिन के समय यातायात बाधित न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा रात्रिकाल में भी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे 550 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े मार्ग का रात में निरीक्षण किया। ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर, सर्विस रोड और आकर्षक लाइटिंग से लैस होने वाले इस मार्ग को समय-सीमा में पूरा करने के साथ ही आयुक्त ने चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #Simhastha2028 #NightWork #UjjainNews