प्रतापगढ़: एसपी दीपक भूकर का एक्शन, युवती की शिकायत पर कोहड़ौर थाने के दरोगा को निलंबित किया, 9 उप निरीक्षकों का किया तबादला
प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह 8 बजे कोहंडौर थाने के उप निरीक्षक सुजीत कुमार यादव को युवती की शिकायत पर निलंबित कर दिया। साथ ही 9 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया, जिनमें राकेश कुमार चौरसिया, विनय वर्मा, राजनाथ यादव और प्रभात कुमार शामिल हैं। एसपी ने भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।