प्रतापगढ़: नगर ढकवा निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, ऑनलाइन गेम में हारने के बाद झूठी अपहरण की सूचना देने का मामला
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर ढकवा निवासी विकास उर्फ नरेन्द्र सरोज ने पुलिस को सूचना दी कि वह पुलिस चौकी नगर के पास ढकवा बाजार से आ रहे थे। तभी दो अज्ञात व्यक्ति मुँह बाँधकर उन्हें काले रंग की स्कॉर्पियो मैं जबरन बैठक सुल्तानपुर की तरफ लेकर चले गए । अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। विकास उर्फ नरेन्द्र सरोज को सकुशल बरामद किया।