प्रतापगढ़: गोपाल मंदिर से श्री रामलीला समिति ने निकाली भव्य शिव बारात
प्रतापगढ़ में श्री रामलीला समिति द्वारा गोपाल मंदिर से सोमवार शाम 5.30 बजे भव्य शिव बारात निकाली गई। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, देवता, राजा-महाराजा और नगरवासी शिव बाराती बने। महिलाओं की टीम नृत्य कर बारात की शोभा बढ़ा रही थी। जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारी व जलपान कराया। देर रात चिलबिला स्टेशन चौराहे पर शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा।