प्रतापगढ़: गोपालपुर गौतम ढाबा के पास ट्रेलर ने स्कूटी में मारी टक्कर, स्कूटी सवार अधेड़ की हुई मौत
कोतवाली देहात अंतर्गत नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज के अवनपुर निवासी सुरेश कुमार सरोज उर्फ कन्हैया लाल सरोज 55 वर्ष अपनी बेटी मधु सरोज को इंटरसिटी ट्रेन पर बैठाने गए थे। वापस आते समय लगभग सुबह 4:35 पर गोपालपुर गौतम ढाबा के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसके कारण सुरेश कुमार सरोज की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई मिले मोबाइल से फोन करने पर पता चला ।