प्रतापगढ़: कटरा भुवालपुर में चोरी के शक पर हुई फायरिंग, दो लोग हुए घायल
कटरा भुवालपुर गांव में संदिग्ध चोर की आशंका पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने से राहगीर राहुल और सूरज गौतम घायल हो गए।एएसपी शैलेंद्र लाल ने मंगलवार सुबह 5 बजे बताया की आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं और रहस्यमयी ड्रोन से दहशत में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।