प्रतापगढ़: एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने कधई और पट्टी थाने का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में किया पैदल गश्त
प्रतापगढ़ के नवागत एसपी दीपक भूकर सोमवार की शाम 6:30 बजे कधई थाना पहुंचे। जहां पर उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपराध रजिस्टर किचन साफ सफाई आदि का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। जो कमियां उनके द्वारा पाई गई उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश थाना अध्यक्ष गुलाब सोनकर को दिया गया। वहा से वह सीधे पट्टी कोतवाली शाम करीब 7.30 पहुंचे ।