जमुई: भौंड़ गांव में 75 वर्षीय वृद्ध को मारी गो^ली, जांच में जुटी पुलिस
जमुई जिले के ख़ैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंड़ गांव स्थित किराना दुकान के पास बैठे 75 वर्षीय नित्यानंद सिंह को पड़ोसी ने गोली मार दी। जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई देखते ही देखते गांव में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा फौरन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया, फिर घायल वृद्ध को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच में गोली फंसे होने की वजह से डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल वृद्ध ने शराब के नशे में गोली मारने का आरोप गांव के ही पड़ोसी राजू सिंह पर लगाया है। इधर सूचना के बाद खैरा थानाध्यक्ष दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल का बयान दर्ज किया गया और घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई। घायल वृद्ध ने बताया कि राजू सिंह दबंग प्रवृत्ति का है। वह हमेशा शराब के नशे में किसी के साथ भी गाली- गलौज वह मारपीट किया करता है। जब वे घर से खाना खाकर बगल के ही किराना दुकान पर गए थे और पास में बैठे हुए थे तब राजू सिंह शराब के नशे में आया और पिस्टल को हाथ में लेकर पिस्टल को घुमाने लगा। जबतक वे कुछ समझ पाते, तबतक अचानक गोली की आवाज हुई और गोली उनके कमर के नीचे पीछे साइड में लग गई। घटना के बाद जब वे जमीन पर गिर गए तो आरोपित राजू सिंह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उनका और राजू सिंह के बीच कभी किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था और न ही किसी अन्य लोगों के साथ उनका झगड़ा हुआ था, इसके बावजूद उन्हें गोली मार दी गई है गोली क्यों मारी गई है इसके बारे में वे कुछ नहीं जानते हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और आरोपित राजू सिंह की तलाश कर रही है। #jamui #CrimeAlert #CrimeNews #viralpost #crimestories #jamuicity
Jamui, Jamui | Oct 19, 2026