Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
zahidiasad
जमुई शहर दुर्गा पूजा के लिए सज धज के तैयार l
Jamui, Jamui
| Oct 18, 2026
MORE NEWS
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026
जमुई जिले के 03 अलग- अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 04 लोग हुए घा^य^ल जमुई जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर हुई भी^ष^ण सड़क दु^र्घ^ट^ना में एक महिला समेत कुल चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग समय के अनुसार रविवार की शाम 4:00 बजे तक इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक घायल की हालत गं^भी^र बनी हुई है, जबकि इलाज के दौरान तीन घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। #jamui #Exident #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026
जमुई के विभिन्न मंदिरों व पंडालों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि का किया कामना जमुई के पंचमन्दिर, स्टेडियम, गांधी पुस्तकालय समेत सभी दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्राद्धालुओं के लिए मां दुर्गा का पट खोल दिया गया है। पट खुलते ही अष्टमी पर रविवार की अहले सुबह से दोपहर 12: 30 बजे के बाद तक पूजा अर्चना के लिए विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है, जो मां की दर्शन के लिए लगातार बढ़ती जा रही है। महिला श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना में व मां कि भक्ति में लीन हैं। वहीं श्राद्धालू महिलाओं द्वारा महाष्टमी का व्रत रखकर मां भगवती का खौछा भी भरा गया। इस दौरान मां दुर्गा का अभिषेक कर पुष्पों से देवी मां का श्रृंगार कर घी, धूप से आरती की गई। धीरे- धीरे पूजा अर्चना के लिए श्राद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही हैं जो देर रात तक लगी रहेगी। भक्ति गीत के साथ पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशांनी न हो इसके लिए विभिन्न पूजा पंडाल स्थलों पर पूजा कमिटी के सदस्यों को ऐक्टिव मोड में कर दिया गया है। भीड़ को देखते हुए माइकिंग भी कराई जा रही है। चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा भी घूम घूम कर भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। आपको बता दें कि मेले की भी शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्राद्धालुओं को किसी प्रकार की पतेशानी न हो इसके लिए चौक चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मेले के दौरान खास कर चोर उचक्के के साथ मनचले युवकों पर पुलिस की पैनी निगाह टिकी हुई है। #jamuitopnews #bhakti #durgapuja #jamuiPolice #
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026
जमुई: दो पक्षों के बीच मारपीट में 08 लोग हुए घा^य^ल जांच में जुटी पुलिस जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिं^स^क झ^ड़^प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी- डंडा वह ईंट- पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से भी चार लोग घा^य^ल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घा^य^लों को इलाज के लिए शनिवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से गणेश यादव और उनके पुत्र रामाशीष यादव, मनीष कुमार और पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से बिराइंची यादव और उनके भाई जमुना यादव, पुत्री कंचन कुमारी व काजल कुमारी घायल हुई है। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मा^र^पी^ट का आरोप लगाया है। #jamuiPolice #CrimeAlert #CrimeNews #marpeet #jamui
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026
जमुई: बैट्री फटने से ई- रिक्शा में लगी आग से झुलसी एक छात्रा की गई जान शहर के महिसौड़ी स्थित डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास 09 अक्टूबर को अचानक चलती ई- रिक्शा का बैट्री फटने से लगी भीषण आग में झू^ल^सी दो छात्राओं में से एक छात्रा की इलाज के दौरान 08 दिनों के बाद पीएमसीएच पटना में मौ^त हो गई। मृ^त^का छात्रा की पहचान सदर प्रखंड के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 22 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे छात्रा का शव गांव पहुंचा, जहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजन के चीख- चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया, सभी की आंखें नम हो गई। #jamuiPolice #jamui #CrimeNews
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026
जमुई: सदर अस्पताल में बेटी के जन्म लेते ही खुशी से झूम उठा परिवार सदर अस्पताल में सफल सिजेरियन के बाद बेटी के जन्म लेते ही पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। शनिवार को दिन के 11:00 बजे चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच के बाद जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य होने की स्थिति में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां स्वजन वाहन को गुब्बारे से सजा कर जच्चा- बच्चा को घर लेकर जाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे और धूम- धाम से दोनों को घर लेकर गए। साथ ही सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी खुशी का इजहार किया और मिली सुविधा को लेकर संतुष्ट दिखे। स्वजन ने बच्ची के जन्म को यादगार बना दिया और लोगों को एक संदेश भी दिया। बताया जाता है कि खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आगमन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म को परिवार ने उत्सव के रूप में मनाया। स्वजन ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से सजाया। इसके बाद नवजात बच्ची को खुशी-खुशी घर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्वजन का कहना था कि बेटी का जन्म उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। बच्ची के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल है। वहीं स्नेहा कुमारी और उनके स्वजन सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से काफी संतुष्ट नजर आए। स्वजन ने अस्पताल में मिले इलाज, चिकित्सकीय देखभाल और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की। उनका कहना था कि अस्पताल में उन्हें बेहतर सुविधा और सहयोग मिला। बेटी के जन्म पर वाहन सजाकर घर ले जाने की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके सम्मान का सुंदर संदेश देती नजर आई। #jamui #healthvibhag #viralreels #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026
जमुई: थानाध्यक्ष व सुरक्षा बलों के साथ सड़क पर उतरे SDPO ने शहर का लिया जायजा दुर्गापूजा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार की शाम 5:30 बजे सुरक्षाबलों के साथ साइबर DSP सह प्रभारी SDPO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान महराजगंज, थाना चौक, ख़ैरा मोड़, बोधवन तालाब, महिसौड़ी चौक, कचहरी रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इसके अलाव कई अन्य संवेदनशील इलाके का भी जायजा लिया गया। साथ ही चिन्हित जगहों पर पर्व को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी भाईचारा वह शांति बनाए रखने की भी लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा पर्व को लेकर पूरे शहर का जायजा लिया गया है। पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है। लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील भी की गई है। साथ ही वैसे संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। पर्व के दौरान चौक- चौराहों के अलावा गश्ती वाहन शहर का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही है । असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। आपसी भाईचारा को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026