जमुई: दो बाइक के बीच ट^क्क^र में पुलिस जवान की मौ^त
जमुई: जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल हुए दो लोगों में से एक पुलिस जवान की इलाज के दौरान करीब दो घंटे बाद सदर अस्पताल में मौत हो गई, जबकि घायल दूसरे व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक पुलिस जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृतक पुलिस जवान की पहचान शहर के सिरचंद नवादा मोहल्ला स्थित आनंद विहार कालोनी निवासी उमाशंकर सिंह के 44 वर्षीय पुत्र राकी सिंह के रूप में हुई है और घायल की पहचान मंटू तांती के रूप में हुई है। पुलिस जवान की मौत के बाद देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। मौत की सूचना पर परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर पूरा हाल होने लगा। परिवार वालों की चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। देखने आए लोगों की भी आंखें नम हो गई। #jamui #jamuitopnews #jamuinews #CrimeAlert #viralpost #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 19, 2026