जमुई: खेत पटवन के लिए जा रहे किसान की करंट के चपेट में आने से हुई मौ^त
जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भेलवा मोहनपुर गांव स्थित खेत में टूट कर गिरे बिजली तार की संपर्क में आने से कुलदीप यादव की हालत गं^भी^र हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा आनन-फानन में सोमवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। #jamui #CrimeAlert #viralpost #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 19, 2026