जमुई के विभिन्न मंदिरों व पंडालों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि का किया कामना
जमुई के पंचमन्दिर, स्टेडियम, गांधी पुस्तकालय समेत सभी दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्राद्धालुओं के लिए मां दुर्गा का पट खोल दिया गया है। पट खुलते ही अष्टमी पर रविवार की अहले सुबह से दोपहर 12: 30 बजे के बाद तक पूजा अर्चना के लिए विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है, जो मां की दर्शन के लिए लगातार बढ़ती जा रही है। महिला श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना में व मां कि भक्ति में लीन हैं। वहीं श्राद्धालू महिलाओं द्वारा महाष्टमी का व्रत रखकर मां भगवती का खौछा भी भरा गया। इस दौरान मां दुर्गा का अभिषेक कर पुष्पों से देवी मां का श्रृंगार कर घी, धूप से आरती की गई। धीरे- धीरे पूजा अर्चना के लिए श्राद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही हैं जो देर रात तक लगी रहेगी। भक्ति गीत के साथ पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशांनी न हो इसके लिए विभिन्न पूजा पंडाल स्थलों पर पूजा कमिटी के सदस्यों को ऐक्टिव मोड में कर दिया गया है। भीड़ को देखते हुए माइकिंग भी कराई जा रही है। चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा भी घूम घूम कर भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
आपको बता दें कि मेले की भी शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्राद्धालुओं को किसी प्रकार की पतेशानी न हो इसके लिए चौक चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मेले के दौरान खास कर चोर उचक्के के साथ मनचले युवकों पर पुलिस की पैनी निगाह टिकी हुई है। #jamuitopnews #bhakti #durgapuja #jamuiPolice #
Jamui, Jamui | Oct 18, 2026