अमरिया: न्यूरिया में बासमती-जैविक प्रशिक्षण केंद्र की तैयारी तेज, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने लिया जायजा
राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया में प्रस्तावित बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जायजा लिया। डीएम ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सुकृति माधव और सीओ सदर IPS नताशा गोयल भी मौजूद रहीं। यह जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली।