जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार, बापू मध्य विद्यालय बलुआही स्थित बाढ़ राहत आश्रय शिविर में बच्चों के मनोरंजन एवं मानसिक तनाव को दूर करने हेतु एक 'अस्थायी गेम जोन' का संचालन किया जा रहा है। इस गेम जोन में बच्चों के लिए कैरम बोर्ड, लूडो सहित विभिन्न इनडोर खेलों की समुचित व्यवस्था की गई है, जहाँ बच्चे उत्साहपूर्वक खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य आपदा की इस कठिन घड़ी में विस्थापित बच्चों को भयमुक्त, खुशनुमा और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है।
Khagaria, Bihar | Sep 13, 2026