खगड़िया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों की सुविधा हेतु पशुपालन विभाग द्वारा विशेष ‘बाढ़ राहत पशु चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित पशु चिकित्सा दल द्वारा मवेशियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही बाढ़ के दौरान पशुओं को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालकों को उचित परामर्श व सहायता दी गई।