दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी, खगड़िया, प्रभारी पुलिस अधीक्षक सहित अन्य न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आमजनों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
4 views | Khagaria, Bihar | Sep 12, 2026