खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (चकप्रयाग/बन्नी) में पशुपालकों को राहत पहुंचाने हेतु निःशुल्क सूखा चारा (भूसा) वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ के कारण पशु आहार के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के मवेशियों के लिए समय पर चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है।