Public App Logo
Profile Picture

Khagaria District Administration

@dprokhagaria
1502Followers
0Following
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिलाधिकारी ने स्वयं बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, लोगों को किया जागरूक
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो रोधी दवा की खुराक से वंचित न रह जाए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वयं खगड़िया प्रखंड में आयोजित विशेष अभियान में शामिल हुए तथा बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाई। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं तथा इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बच्चा किसी भी परिस्थिति में छूटने न पाए।
पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मद्यनिषेध अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से खगड़िया जिले के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास शिविर के क्रम में आज जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया।
खगड़िया प्रखंड की बेलासिमरी पंचायत में जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर शिविर का निरीक्षण किया। आज के शिविर की थीम "महिला हितैषी पंचायत" रही, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, मद्यनिषेध अभियान के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर ने खगड़िया, मानसी एवं चौथम प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों का निरीक्षण कर जनसेवा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण कार्य, स्वच्छता, पारदर्शिता तथा नए डिग्री कॉलेजों एवं निर्माणाधीन भवनों की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
पंचायत विकास दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा
खगड़िया, दिनांक 27 जून 2026
दिनांक 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक सुगम पहुँच पथ (Approach Road), साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

खगड़िया जिला प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम वीरकर द्वारा प्रखंड चौथम के मलपा गांव स्थित तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा तटबंध की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों को बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में भी जानकारी दी।

सतर्क प्रशासन, सुरक्षित खगड़िया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=khagaria nis:value=Khagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationkhagaria nis:value=DistrictAdministrationKhagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=floodpreparedness nis:value=FloodPreparedness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=floodsafety nis:value=FloodSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम वीरकर एवं पुलिस अधीक्षक खगड़िया श्री भानु प्रताप सिंह द्वारा मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डूबने से होने वाली मृत्यु  के न्यूनीकरण एवं डूबने से बचने के उपाय के बारे में खगड़िया सदर अंचल एवं नगर पंचायत कार्यालय खगड़िया में लोगों को जागरूक किया गया
मुहर्रम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तैनात हैं। एसपी भानु प्रताप सिंह ने SOP के कड़ाई से पालन तथा सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=khagaria nis:value=Khagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=muharram2026 nis:value=Muharram2026 nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
📢 25 जून 2026 को फेसबुक लाइव से जुड़िए!

खगड़िया के प्रबंधक, DRCC श्री श्याम सुंदर कुमार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें। जानिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम (KYP), स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी।

🎥 फेसबुक लाइव से जुड़ें और अपने प्रश्न भी पूछें।

📅 दिनांक: 25 जून 2026

<nis:link nis:type=tag nis:id=khagaria nis:value=Khagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebooklive nis:value=FacebookLive nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drcckhagaria nis:value=DRCCKhagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkkhagaria nis:value=JansamparkKhagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentcreditcard nis:value=StudentCreditCard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kyp nis:value=KYP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=selfhelpallowance nis:value=SelfHelpAllowance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=careerguidance nis:value=CareerGuidance nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम वीरकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह ने आज पुलिस लाइन, खगड़िया में आयोजित पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों ने आकर्षक एवं अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की।

अपने संबोधन में अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया।
जिला नियोजनालय Khagaria द्वारा दिनाँक 27 जून 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । इस एक दिवसीय जॉब कैम्प मैं निजी क्षेत्र के नियोजक Airtel Payment Bank द्वारा Team Leader( Merchant), Merchant Executive एवं Promoter के पदों के लिए चयन किया जायेगा। विभिन्न पदों के लिए वेतन 12500/- से 25000/- inhand है एवं कार्य स्थल बेगूसराय एवं Khagaria के विभिन्न प्रखंडों में होगा। इसमें PF, ESIC, Performance Incentives एवं मेडिक्लेम पालिसी की भी सुविधा साथ में दी जाएगी। जिला नियोजनालय कार्यालय यातायात थाना baluahi बस स्टैंड के समीप स्थित है।
जिला नियोजनालय Khagaria द्वारा दिनाँक 27 जून 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । इस एक दिवसीय जॉब कैम्प मैं निजी क्षेत्र के नियोजक Airtel Payment Bank द्वारा Team Leader( Merchant), Merchant Executive एवं Promoter के पदों के लिए चयन किया जायेगा। विभिन्न पदों के लिए वेतन 12500/- से 25000/- inhand है एवं कार्य स्थल बेगूसराय एवं Khagaria के विभिन्न प्रखंडों में होगा। इसमें PF, ESIC, Performance Incentives एवं मेडिक्लेम पालिसी की भी सुविधा साथ में दी जाएगी। जिला नियोजनालय कार्यालय यातायात थाना baluahi बस स्टैंड के समीप स्थित है।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री विक्रम वीरकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, सभी अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
आज दिनांक 22 जून 2026 को खगड़िया के नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर, भा.प्र.से. ने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार, भा.प्र.से. से विधिवत् प्रभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने श्री विक्रम वीरकर का स्वागत करते हुए उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में खगड़िया जिला विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा तथा प्रशासन और आमजन के मध्य समन्वय एवं विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
खगड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खगड़िया, 21 जून।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खगड़िया जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर  जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डां  सुनिल कुमार साहू जी के अध्यक्षता मे योग गुरू दीपक कुमार  शिक्षक  नेता श्री मनीष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारीगण, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार साहू तथा GNM एवं विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

 इस बार योग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  Yoga for healthy ageing रहा योग गुरू ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित योग करेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहा।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा।
खगड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खगड़िया, 21 जून।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खगड़िया जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर  जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डां  सुनिल कुमार साहू जी के अध्यक्षता मे योग गुरू दीपक कुमार  शिक्षक  नेता श्री मनीष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारीगण, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार साहू तथा GNM एवं विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

 इस बार योग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  Yoga for healthy ageing रहा योग गुरू ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित योग करेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहा।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा।
🧘‍♀️ 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून 2026 🧘‍♂️
"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर आज खगड़िया में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
🧘‍♂️ <nis:link nis:type=tag nis:id=facebooklive nis:value=FacebookLive nis:enabled=true nis:link/>

जुड़िए जिला प्रशासन, खगड़िया के फेसबुक पेज के माध्यम से और जानिए डॉ. सुनील कुमार साहू जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया  से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व, योग के स्वास्थ्य लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव।

📅 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून 2026

योग अपनाएं, स्वस्थ एवं निरोग जीवन पाएं। 🧘‍♀️✨

<nis:link nis:type=tag nis:id=internationalyogaday2026 nis:value=InternationalYogaDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogaforhealth nis:value=YogaForHealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khagaria nis:value=Khagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationkhagaria nis:value=DistrictAdministrationKhagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogaday nis:value=YogaDay nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी खगड़िया श्री नवीन कुमार द्वारा आज खगड़िया, मानसी एवं चौथम प्रखंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपस्थित लाभार्थियों एवं आमजनों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले के सभी 07 प्रखंडों में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजनों को एक ही स्थान पर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर में आयुष्मान कार्ड,  सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांगजन सुविधाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सूर्यघर योजना, छात्रवृत्ति, उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित कई अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, e-KYC एवं सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त शिकायतों के त्वरित समाधान, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की विशेष व्यवस्था भी की गई !
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jankalyanshivir nis:value=JanKalyanShivir nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=publicservice nis:value=PublicService nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=governmentschemes nis:value=GovernmentSchemes nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=dmkhagaria nis:value=Dmkhagaria nis:enabled=true nis:link/>