जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार गोगरी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय उसरी में बाढ़ राहत आश्रय शिविर सह आँगनबाड़ी केंद्र का सुचारू संचालन किया जा रहा है। शिविर में विस्थापित व बाढ़ प्रभावित बच्चों की शिक्षा और मानसिक विकास को निरंतर बनाए रखने के लिए शिक्षिकाओं द्वारा खेल-खेल व बाल गीतों के माध्यम से नियमित शिक्षण गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसके साथ ही शिविर में बच्चों के लिए सुरक्षित, अनुकूल वातावरण और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Khagaria, Bihar | Sep 12, 2026