खगड़िया जिला अंतर्गत विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) द्वारा विशेष बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से चिकित्सा दल द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग एवं उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही जलजनित व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण कर मौके पर ही त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।