खगड़िया में बाढ़ राहत हेतु संचालित प्रथम फ्लोटिंग अस्पताल के संबंध में।
जिला पदाधिकारी महोदय की दूरदर्शी पहल पर खगड़िया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राज्य के पहले फ्लोटिंग अस्पताल व बोट एम्बुलेंस का सफल संचालन किया जा रहा है। जलमग्न एवं कटे हुए क्षेत्रों के नागरिकों तक सीधी पहुंच बनाकर अब तक 1,000 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की दिशा में यह नवाचार अत्यंत प्रभावी एवं अनुकरणीय सिद्ध हुआ है।