उज्जैन: श्रद्धा और आस्था के साथ मना ऋषि पंचमी का पर्व, महिलाओं ने किया आंधी झाड़ा स्नान 🌿🙏
उज्जैन में महिलाओं ने ऋषि पंचमी का पावन पर्व पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं ने आंधी झाड़ा से स्नान कर सप्तऋषियों की पूजा-अर्चना की। व्रत कथा श्रवण कर और आरती उतारकर महिलाओं ने अपने परिवार की सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। माना जाता है कि इस व्रत को करने से जीवन के दोषों का निवारण होता है। दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आया।
#RishiPanchami #UjjainNews #Fasting #WomenDevotion #siti24ujjain