उज्जैन: आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च, शहर में शांति और सौहार्द का दिया संदेश 🚓👮
उज्जैन में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों ने महाकाल, जीवाजीगंज, माधवनगर और नानाखेड़ा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पैदल व वाहनों से गश्त की। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने का आह्वान भी किया गया है।
#UjjainPolice #FlagMarch #UjjainNews #LawAndOrder #siti24ujjain