उज्जैन: ग्राम घिनोदा का 'माधव कृषि फार्म' बना प्राकृतिक खेती की मिसाल, हाथों-हाथ बिक रहे जैविक उत्पाद 🌾🚜
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खाचरौद विकासखंड के ग्राम घिनोदा स्थित 'माधव कृषि फार्म' का निरीक्षण किया। यहां किसान गिरधारी पाटीदार द्वारा ‘मानव स्वस्थ, भूमि स्वस्थ, वातावरण स्वस्थ’ की अवधारणा पर प्राकृतिक और जैविक खेती की जा रही है। किसान की इस अभिनव पहल के चलते खेत से ही जैविक उत्पाद हाथों-हाथ बिक रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना एक जैविक मार्ट भी शुरू किया है। रसायनों से मुक्त और कम लागत वाली यह टिकाऊ खेती क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।
#UjjainNews #OrganicFarming #KhachrodNews #NaturalFarming #siti24ujjain