उज्जैन: मंगलनाथ मंदिर में VIP एंट्री को लेकर बवाल, कर्मचारी और दर्शनार्थियों के बीच हुई झड़प 🛕🔥
उज्जैन के प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में वीआईपी (VIP) एंट्री को लेकर दर्शनार्थियों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस और झड़प का एक वीडियो सामने आया है। विवाद तब शुरू हुआ जब एक दंपत्ति वीआईपी गेट से दर्शन के लिए प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। कर्मचारियों ने उन्हें रोककर बताया कि इसके लिए 100 रुपये प्रति व्यक्ति की रसीद कटवानी होगी और उन्हें आम कतार में लगने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मंदिर समिति के प्रबंधक के.के. पाठक के अनुसार, महिला का बच्चा भीड़ में घबरा रहा था, इसलिए उन्हें लाइन से बाहर निकाला गया था, लेकिन वीआईपी एंट्री की कोशिश में विवाद बढ़ गया। बाद में पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
#MangalnathTemple #UjjainNews #ViralVideo #TempleControversy #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 15, 2026