उज्जैन: हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में लगा दर्शनार्थियों का तांता 🌙🙏
हरतालिका तीज के मौके पर उज्जैन के प्राचीन सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में अखंड सौभाग्य की कामना लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। विशेष पूजन के लिए मंदिर के पट रविवार रात 12 बजे ही खोल दिए गए थे, जिसके बाद से दर्शनों का 24 घंटे चलने वाला सिलसिला शुरू हो गया। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। उज्जैन के 84 महादेवों में 61वें स्थान पर स्थित सौभाग्येश्वर महादेव में शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है, जहाँ मान्यता है कि यहां पूजा करने से परिवार में सुख-सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।
#HartalikaTeej #UjjainNews #MahadevTemple #Fasting #siti24ujjain