उज्जैन: सिद्धिविनायक मंदिर में लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, रक्षा सूत्र बंधवाने पहुंचे श्रद्धालु 🐘🙏
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित अतिप्राचीन सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस खास मौके पर भगवान का पंचामृत अभिषेक कर महाआरती की गई, जिसमें वैभव यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बप्पा को 5 लाख मोदक का भव्य भोग लगाया गया है, जिसे अगले 12 दिनों तक प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। इस मंदिर में रक्षा सूत्र बंधवाने की भी गहरी मान्यता है, जिसके लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं। पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान है।
#SiddhivinayakTemple #UjjainNews #GaneshChaturthi #MahakalNagari #siti24ujjain