उज्जैन: होटलों और रेस्टोरेंटों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, कमियां मिलने पर जारी किए नोटिस 🍽️🚨
उज्जैन में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के कई नामी होटलों और रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। टीम ने होटल अंजुश्री, मित्तल एवेन्यू, एमपीटी क्षिप्रा रेसीडेंसी, इंडियन कॉफी हाउस, श्री मार्तण्ड, और बनाना लीफ सहित कई स्थानों पर किचन की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण, लेबलिंग और कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र (नोटिस) जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार न होने पर लाइसेंस निलंबन सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #HotelInspection #UjjainAdministration #siti24ujjain