उज्जैन: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'अश्विनी वृद्धजन सेवा अस्पताल' का शुभारंभ, मिलेंगी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं 🏥👴👵
उज्जैन में अब बुजुर्गों को उम्र से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए एक ही छत के नीचे विशेष सुविधाएं मिलेंगी। उज्जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में “अश्विनी वृद्धजन सेवा हॉस्पिटल” का शुभारंभ किया गया है। इस अस्पताल में बुजुर्गों के लिए फिजियोथेरेपी, दर्द प्रबंधन, हृदय और स्ट्रोक संबंधी आपातकालीन उपचार, पोस्ट-ऑपरेशन केयर, होम केयर और टेली-कंसल्टेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दरों पर इलाज मुहैया कराने के लिए 200 और 500 रुपये प्रतिवर्ष वाली दो विशेष सदस्यता योजनाएं (स्वर्णिम आरंभ और स्नेह स्वास्थ्य) भी शुरू की गई हैं, ताकि उन्हें सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
#UjjainNews #SeniorCitizenHospital #Healthcare #UjjainCharitableHospital #siti24ujjain