पोड़ैयाहाट: पिंडराहट के दर्जनों ग्रामीण मतदाता SIR में नाम कटने के बाद परेशान, समाज सेवी मदद को आगे आए
विशेष मतदाता पुनरीक्षण SIR में पिंडराहट के दर्जनों ग्रामीण मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। इससे वे खासे परेशान है। इनमें से अधिकांश संख्या आदिवासी निवासियों की है । वार्ड पार्षद जीत लाल मुर्मू ने बताया की इनमें अधिकांश लोग लिखना पढ़ना नहीं जानते हैं । इन ग्रामीण मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए फिर से फार्म भरवाया जा रहा है।