अशोकनगर में आज विभिन्न जैन संगठनों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अपर कलेक्टर डी.एन. सिंह एवं एएसपी गजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर साधु-संतों के खिलाफ अभद्र एवं भ्रामक टिप्पणियां करने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। समाजजनों ने बताया कि हाल के वर्षों में कुछ तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से जैन संतों के विरुद्ध दुष्प्रचार कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे आरोपियों के पूरे नेटवर्क का खुलासा कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए तथा प्रदेश में भ्रमणरत जैन संतों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।🧾🧑💼👮
SP Ashoknagar - M.P. Collector Ashok Nagar PRO Ashok Nagar
#JainSamaj #SecurityForSaints #AshoknagarNews #SocialMedia #DrMohanYadav
Ashoknagar, Ashok Nagar | Jun 8, 2026