ओन्दा में युद्ध स्तर पर क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मति कार्य जारी
बिहारशरीफ: नालंदा जिले में विभिन्न नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के चलते प्रखंड अस्थावां के ओन्दा (पंचायत+ग्राम) तथा प्रखंड बिन्द के उतरथू गांव में जीराईन नदी के समीप तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड बिन्द के उतरथू में क्षतिग्रस्त (ब्रीच) हुए 3 मीटर बांध की मरम्मति का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वहीं, प्रखंड अस्थावां के ओन्दा में ब्रीच हुए 5 मीटर तटबंध की मरम्मति का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
संपर्क सूत्र:
बाढ़ की स्थिति में किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, नालंदा 24×7 सक्रिय है। नागरिक निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
दूरभाष: 06112-233168
मोबाइल: 8789858336
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
43 views | Nalanda, Bihar | Sep 4, 2026