प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
दिनांक : 05 सितंबर 2026
.........................................
नालंदा जिलाधिकारी ने 23 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही
● जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश।
● एकंगरसराय प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम कोशियावां में चापाकल स्थापित करने, पईन उड़ाही करने, मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग, नाली तथा पीसीसी ढलाई, हिलसा बाजार में मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने, रास्ता विवाद, एवं शिक्षक नियुक्ति से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई।
नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आयोजित जन-सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 23 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जन-शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश
एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोशियावां में चापाकल स्थापित करने, पईन की उड़ाही, मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग, नाली निर्माण एवं पीसीसी ढलाई से संबंधित प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु उप विकास आयुक्त, नालन्दा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
हिलसा बाजार में मुख्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
रास्ता विवाद से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुकूल निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित प्राप्त मामलों के निष्पादन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उसके त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
29 views | Nalanda, Bihar | Sep 5, 2026