प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
दिनांक 4 सितंबर 2026
.................................
बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय के अन्तर्गत प्रवाहित होने वाली नदियों से संबंधित प्रतिवेदन ।
नालंदा जिला अन्तर्गत एकंगरसराय, हिलसा एवं करायपरसुराय प्रखंड से होकर प्रवाहित होने वाली मुख्य नदियाँ लोकाइन एवं भुतही, फल्गु नदी (जहानाबाद जिला अन्तर्गत मोदनगंज प्रखंड में स्थित मंडई वियर के डाउनस्ट्रीम) से निकलती है। फल्गु नदी का निर्माण बोधगया से लगभग 3 किलोमीटर नीचे लिलाजन (जिसे निरंजना अथवा नीलांजन भी कहा जाता है) तथा मोहाना नदियों के संगम से होता है। ये दोनों नदियाँ झारखंड राज्य की पहाड़ी क्षेत्र से निकलने वाली प्रमुख धाराएँ हैं। फल्गु नदी का जलग्रहण क्षेत्र झारखंड राज्य का हजारीबाग एवं चतरा जिला है। इस नदी के निम्न प्रवाह में नदी की धाराओं को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
फल्गु नदी बिहार राज्य अन्तर्गत गया, जहानाबाद, नालंदा एवं पटना जिलों से होकर प्रवाहित होती हैं। जहानाबाद जिला में फल्गु नदी पर उदेरास्थान बराज निर्मित है, जिसका रूपांकित जल प्रवाह 1.58 लाख क्यूसेक है। जहानाबाद जिला अन्तर्गत मंडई वियर के डाउनस्ट्रीम में फल्गु नदी दो भागों में विभाजित होकर प्रवाहित होती है, जिसके पूर्वी ओर की धारा को लोकाइन एवं निम्न प्रवाह में महत्माईन नदी एवं पश्चिमी धारा को भुतही करुआ धोवा नदी के नाम से जाना जाता है। ये नदियाँ टाल क्षेत्र में जाकर मिल जाती हैं।
नालंदा जिला के एकंगरसराय, हिलसा एवं करायपरसुराय प्रखंड में मुख्य रूप से लोकाइन एवं भुतही, महत्माईन नदी प्रवाहित होती है तथा इस्लामपुर एवं थरथरी प्रखण्ड से होकर मोहाने और नोनाई आदि मुख्य नदियाँ प्रवाहित होती हैं। बरसात अवधि में तीव्र जलश्राव प्रवाहित होता है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है।
बाढ़ अवधि 2026 के दौरान उदेरास्थान बराज से अब तक अधिकतम 24655 क्यूसेक जलश्राव दिनांक 01.09.2026 को प्रवाहित हुआ एवं लगभग 15 हजार से 20 हजार क्यूसेक जलश्राव लगातार प्रवाहित होता रहा। लोकाईन नदी में जो इस वर्ष के अबतक का अधिकतम प्रवाहित जलश्राव रहा है (पूर्ववत अधिकतम जलश्राव 0.95 लाख क्यूसेक, वर्ष 2017)।
बाढ़ अवधि 2026 के दौरान करायपरसुराय प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर लोकाईन नदी के वॉये बाँध में निर्माणाधीन चेकडेम के डाउनस्ट्रीम एवं अपस्ट्रीम में Eddy Current Formation के चलते बाँध के स्लोप में आंशिक क्षरण हुई। जिसे तत्काल बाढ़ संघर्षात्मक कार्य करा कर बाँध को सुरक्षित कर लिया गया है। उक्त स्थल सहित प्रमंडलाधीन सभी नदियों के बाँध के सुरक्षार्थ सतत् निगरानी बरती जा रही है।
वर्त्तमान में नालंदा जिला के एकंगरसराय, हिलसा, करायपरसुराय, इस्लामपुर एवं थरथरी प्रखंडों के क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित हैं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
59 views | Nalanda, Bihar | Sep 4, 2026