सोशल मीडिया पर खगड़िया में पुल टूटने से संबंधित AI से तैयार फर्जी एवं भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली गई।
पूछताछ के क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने कृत्य के लिए माफी मांगी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सामग्री प्रसारित नहीं करने की बात कही गई।
सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना या वीडियो को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें। फर्जी एवं भ्रामक सामग्री के प्रसार पर साइबर सेल द्वारा सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026