Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
dprokhagaria
Previous slide
Next slide
अधिकारी/कर्मी ऑफ द मंथ | उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर की पहल पर टीबी वेबसाइट, रेडी रेकनर, फ्लोटिंग क्लिनिक एवं आरटीपीएस सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मियों को सम्मानित किया गया।
Khagaria, Bihar
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
हिंदी दिवस 2026 | 14 सितंबर हमारी पहचान, हमारा अभिमान—हिंदी। जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष, खगड़िया में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती श्रेया श्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, , वरीय उप समहर्ता सहित जिले के पदाधिकारीगण एवं कर्मी गण स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी ने सहभागिता की। हिंदी हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। आइए, हिंदी के सम्मान, संवर्धन एवं समृद्धि के लिए संकल्प लें। जिला प्रशासन, खगड़िया #हिंदी दिवस #HindiDiwas2026 #हमारी भाषा हमारी शक्ति
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
सोशल मीडिया पर खगड़िया में पुल टूटने से संबंधित AI से तैयार फर्जी एवं भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली गई। पूछताछ के क्रम में संबंधित व्यक्ति द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने कृत्य के लिए माफी मांगी गई तथा भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सामग्री प्रसारित नहीं करने की बात कही गई। सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना या वीडियो को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें। फर्जी एवं भ्रामक सामग्री के प्रसार पर साइबर सेल द्वारा सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए अपनी स्थानीय बोलियों के प्रति प्रेम और सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मैथिली, मगही एवं अंगिका का उदाहरण देते हुए कहा कि “बोलियां नदियों की तरह हैं और भाषा सागर की तरह; जब तक बोलियां समृद्ध नहीं होंगी, भाषा भी समृद्ध नहीं हो सकती।” अपनी बोली से जुड़ाव हमारी पहचान है।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
आपदा के बीच भी न रुके ज़िंदगी के रंग, न थमी संस्कृति और परंपराओं की डोर। आपदा राहत केंद्र, बापू मध्य विद्यालय, बलुआही में रह रहे विस्थापित परिवारों द्वारा चौठचंद्र का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राहत केंद्र में भी पर्व की खुशियों और अपनी लोकपरंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
**समन्वय बैठक में जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर के निर्देश** जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में विधि-व्यवस्था, सूखा नशा एवं स्मैक के कारोबार पर प्रभावी अंकुश, सेवांत लाभ के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आपदा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सहायता राशि के तत्काल भुगतान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस, प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, अवैध नशा मुक्ति केंद्रों की जांच तथा नशीले पदार्थों के पूरे तंत्र पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
जिलाधिकारी महोदय के निदेशानुसार खगड़िया जिला अंतर्गत बाढ़ राहत आश्रय शिविरों (यथा मध्य विद्यालय उसरी, गोगरी, डुमरिया खुर्द आदि) में शरण लिए हुए विस्थापित परिवारों के बच्चों के बीच पोषक आहार के रूप में नियमित दूध का वितरण कराया गया। संबंधित आंगनवाड़ी एवं राहत कर्मियों की देखरेख में बच्चों को सुचारू रूप से दूध उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बाढ़ की विभीषिका में बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित किया जा सके।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने नाव के जरिए रहीमपुर दक्षिण एवं आसपास के जलमग्न इलाकों में पहुँचकर बाढ़ पीड़ित पशुपालकों के मवेशियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की। शिविर में पशुओं के बीच निःशुल्क जीवनरक्षक दवाइयाँ, आवश्यक टीके और चारा सामग्री वितरित की गई, जिससे स्थानीय पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026
जिलाधिकारी खगड़िया के निदेशानुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंग्लिश टोला, एकनियां में 'बोट एम्बुलेंस' (जल स्वास्थ्य क्लिनिक) का सफल संचालन किया गया। इस पहल के तहत स्वास्थ्य दल द्वारा जलमग्न इलाके के ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। आपातकालीन चिकित्सा सहायता और परामर्श प्रदान कर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सीधे उनके द्वार तक निरंतर राहत पहुंचाई जा रही है।
Khagaria, Bihar | Sep 14, 2026